Homeप्रयागराजप्रयागराज रेलवे पुलिस कर्मी की हत्या मामले के तार गुजरात से जुड़े

प्रयागराज रेलवे पुलिस कर्मी की हत्या मामले के तार गुजरात से जुड़े

प्रयागराज। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात-आठ पर ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी अमित कुमार पटेल की हत्या के मामले में राजकीय पुलिस बल (जीआरपी) को अहम सुराग मिला है। जांच में हत्या के तार गुजरात से जुड़ते मिले हैं।

 

घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन के आधार पर जीआरपी ने गुजरात में रहने वाले परिवार से संपर्क कर हत्यारोपी की पहचान करने के लिए बुलाया है। अगर परिवार ने पहचान कर ली तो हत्यारोपी रोहित हो सकता है।

 

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने हत्यारोपी को पहचान लिया तो पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो लावारिस में शनिवार को हत्यारोपी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

 

पुलिस अफसरों ने बताया कि हत्यारोपी के शव के पास से एक टूटा मोबाइल मिला था। इसके सिम कार्ड से पुलिस को पता चला कि यह गुजरात का नंबर है। जानकारी खंगाल कर संपर्क किया गया तो पता चला कि यह रोहित नाम के शख्स का मोबाइल है जो पिछले चार दिनों से लापता है।

 

परिजनों से पता चला कि वह शादीशुदा है और उसे नौकरी की तलाश थी। इसलिए चार दिन पहले वह अपने ससुर के साथ अहमदाबाद से झारखंड नौकरी केलिए रवाना हुआ था। लेकिन, वह किसी बहाने से जोधपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गया और कहा कि वह बाद में झारखंड आ जाएगा।

 

परिवार ने पुलिस को बताया कि इसके बाद से रोहित का कुछ नहीं पता चल सका है। इससे पुलिस का शक गहराया और पहचान करने के लिए उन्हें प्रयागराज बुलाया गया है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments