Homeखेलकौशांबी और प्रयागराज का दबदबा पुलिस जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में 

कौशांबी और प्रयागराज का दबदबा पुलिस जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में 

मंझनपुर। 28 वीं अंतर जनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्टेडियम में हो रहा है। दूसरे दिन अलग-अलग मुकाबलों में कौशाम्बी और प्रयागराज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

 

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पुरुष वर्ग 100 किलोग्राम भार वर्ग का हुआ। जिसका फाइनल मुकाबला कौशाम्बी के मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रताप और फतेहपुर के मुख्य आरक्षी इंद्रमणि के बीच हुआ। इसमें इंद्रमणि ने जीत दर्ज की बॉक्सिंग में कौशाम्बी और फतेहपुर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया शनिवार को इसका फाइनल मुकाबला होगा।

 

इसी तरह वुशु पुरुष वर्ग 70 किग्रा भार वर्ग में कौशाम्बी के आरक्षी राजू यादव का मुकाबला प्रयागराज के बृजेश के साथ हुआ। इसमें राजू ने बृजेश को पराजित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान आरआई देव पाल, एसआई शशिकांत यादव, रमाशंकर प्रजापति, निर्णायक दल में शामिल एनआईएस कोच आलोक मिश्रा, शैलेश मिश्रा और सुरेंद्र गिरी समेत अन्य पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments