Homeप्रयागराजजुआ और एनडीपीएस के मामले में विशेष कार्रवाई के दिए निर्देश 

जुआ और एनडीपीएस के मामले में विशेष कार्रवाई के दिए निर्देश 

 

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरूवार को प्रयागराज के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जिसमें मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री द्वारा निर्धारित प्राथमिकता वाले विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराया जाए। अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का सख्ती से पालन करते हुए अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। मंत्री नन्दी ने नगर निगम क्षेत्र में विस्तार के बाद नगर निगम में शामिल ऐनुद्दीनपुर में शौचालय निर्माण न होने और मनमाने तरीके से गांव को ओडीएफ घोषित करने पर तत्कालीन डीपीआरओ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

मंत्री नन्दी ने कहा कि रोस्टर बनाकर जनपद के सभी बाजारों में फुट पेट्रोलिंग कराई जाए। महाकुम्भ के दौरान भी प्रयागराज की पुलिसिंग की तारीफ हुई। मंत्री नन्दी ने कहा कि 112 पर पीड़ित द्वारा की गई शिकायतों पर त्वरित व निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जुआ और एनडीपीएस के मामले में विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि करेली और कीडगंज में स्मैक के केस बढ़ रहे हैं। नशेड़ियों द्वारा . वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। अपराध की चेन ब्रेक करें। सबसे पुरानी पांच समीक्षाएं लम्बित होने की सूची मांगी, जो पुलिस अधिकारी नहीं दे सके। गिरफ्तार होने से बचे सात अभियुक्तों के विरूद्ध कार्रवाई करें। कहा कि पुलिस गवाह को सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दे तभी अपराधी को सजा हो सकती है। अन्यथा गवाह मुकर जाएंगे या गवाही देने के लिए राजी नहीं होंगे।

 

किराएदारी के मामले में नगर निगम न बने पार्टी

कहा कि मकान मालिक और किराएदार के मामलों में नगर निगम पार्टी बने ये अच्छी बात नहीं। अभी हाल ही में किसी का जर्जर मकान कान दिखा कर मकान गिरा दिया गया। मालिक राजस्थान गया हुआ था। कार्रवाई कराई, इसमें इंस्पेक्टर को हटाया गया।

 

मुख्य अभियंता विद्युत व डीएसटीओ रहे अनुपस्थित

मुख्य अभियंता विद्युत के अनुपस्थित रहने पर मंत्री नन्दी ने जिलाधिकारी को उनका स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्युत विभाग की अलग से समीक्षा की जाएगी। बैठक में डीएसटीओ भी अनुपस्थित थे। जिस पर मंत्री नन्दी ने कहा कि यदि वे अनुमति लेकर नहीं गए हैं तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए।

 

45 दिन में हो अविवादित दाखिल खारिज का निस्तारण

मंत्री नन्दी ने अधिकारियों से दाखिल खारिज, विवादित, अविवादित तथा निस्तारण के आंकड़े मांगे। जिस पर किसी भी तहसीलदार ने आंकड़ा प्रस्तुत नहीं किया। तहसीलदार करछना से जानकारी मांगी गई लेकिन वह भी जानकारी नहीं दे सके। जिस पर मंत्री नन्दी ने विवादित मामलों पत्रावली मंगाने के साथ ही 45 दिन में विधिक अविवादित मामलों का 100 प्रतिशत निस्तार करने के निर्देश दिए।

 

60 फीट रोड से हटाया जा अतिक्रमण

मंत्री नन्दी ने कहा कि लगातार एक वर्ष से कहने के बावजूद अभी तक प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा के अंतर्गत जीटीबी नगर से शहनाई गेस्ट हाउस शास्त्रीनगर होते हुए सदियापुर में डॉ. यज्ञदत्त शर्मा के आवास के पीछे तक, वहां से हर्षवर्धन नगर मीरापुर तक अतिक्रमण की सूची में शामिल है। फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।

 

नगर निगम के शिलापट्ट पर स्थानीय विधायक का नाम नहीं

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रत्येक जनपद में सभी सरकारी कार्यों में स्थानीय विधायकों का नाम शिलान्यास और लोकार्पण के शिलापट्ट पर लिखा जाता है। 29 मई को कानपुर के कार्यक्रम में ऐसा न किए जाने की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री द्वारा कठोर शब्दों में कहा गया था कि नगर निगम के कार्यों में स्थानीय विधायकों, सांसदों का नाम पत्थर पर लिखा जाए। इसका ठीक से अनुपालन न होने का प्रकरण शिवालय पार्क के लोकार्पण दिनांक 21.06.25 को मेरे संज्ञान में आया है। नगर आयुक्त भूल सुधार करें एवं भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित करें।

 

रेडक्रास भवन से नहीं हटा कब्जा

मंत्री नन्दी ने कहा कि बहादुरगंज स्थित रेडक्रास भवन के दो कमरों पर अभी भी अवैध लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। डीएम व सीएमओ तत्काल कार्रवाई कर अवैध कब्जे को हटाएं।

 

नैनी लोकपुर में है बिजली, पानी की समस्या

मंत्री नन्दी ने कहा कि नैनी, लोकपुर सहित कई बस्तियों में बिजली, पानी की समस्या है। जिलाधिकारी स्वयं देखें एवं योजना बना कर समस्याओं का निराकरण कराएं। मंत्री नन्दी ने कहा कि मीरापुर में सड़क, पानी, बिजली, और सफाई के साथ ही शौचालय की समस्या है। इसे तत्काल ठीक कराया जाए। सभी विभागों द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जाए।

 

ऐनुद्दीनपुर को ओडीएफ घोषित करने वाले तत्कालीन डीपीआरओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

 

मंत्री नन्दी ने कहा कि ऐनुद्दीनपुर गांव को नगर निगम क्षेत्र विस्तार के समय ग्रामीण क्षेत्र से नगरीय क्षेत्र में शामिल किया गया। इस ग्राम को ओडीएफ घोषित कर नगर निगम को हैंडओवर किया गया होगा। ऐसे में शौचालय निर्माण के मामले में प्रत्येक घर में 700 ईंट व टूटे फूटे शौचालय सेट पाया जाना इस बात की पुष्टि करते हैं कि इस गांव में बिना शौचालय बने ही गांव को ओडीएफ घोषित डीपीआरओ द्वारा कर दिया गया। तत्कालीन डीपीआरओ के खिलाफ जिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं नगर आयुक्त को प्रत्येक घर को शौचालय युक्त बनाए जाने के निर्देश दिए।

 

पूरा कराया जाए सीवर लाइन का कार्य मंत्री नन्दी ने कहा कि पीडीए द्वारा अभी हाल ही में मिर्जापुर रोड का निर्माण कराया गया है, लेकिन सरगम चौराहे से लेप्रोसी चौराहे तक सड़क कई जगह धंस गई है। कहा कि बैरहना चौराहे से मिंटो रोड पर फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग कार्य की गुणवत्ता अत्यंत खराब है। कहा कि कुमभ मेला से ठीक पहले नगर निगम जल संस्थान द्वारा बैरहना मलाकराज, इंद्रपुरी कॉलोनी के लिए नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था, जो नवम्बर में बंद हो गया। इस कार्य को जल्द शुरू कराया जाए।

 

बैठक में जिलाधिकारी प्रयागराज रवींद्र कुमार मांदड़, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा, वीसी पीडीए डॉ. अमित, सीडीओ प्रयागराज श्रीमती हर्षिका सिंह, डीएफओ, सीएमओ, एडीएम, पीडी डीआरडीए, बीएसए, सीआरओ, एसडीएम सदर समेत अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments