उत्तर प्रदेश भूमाफिया अभियान विरोधी चुनौतियों को लेकर एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है।
जिसमें बताया कि प्रयागराज में ए.के.इंफ्रा ड्रीम कम्पनी द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए किसानों का उत्पीड़न कर रही है।
इसके साथ ही बड़े पैमाने पर सरकारी राजस्व की क्षति पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के माध्यम से शिकायत की गई है कि प्रयागराज में ए.के.इंफ्रा ड्रीम कंपनी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए किसानों का उत्पीड़न कर रही है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर सरकारी राजस्व की हानि पहुंचा रही है।
शिकायत में यह भी लिखा गया है कि पुलिस एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों से सांठगांठ करके वगैर ले आउट पास कराए अवैध रूप से प्लांटिंग की जा रही है।
ऐसे में उन प्लाट खरीदने वालों को भी धोखा दे रही है। इसके साथ ही शहरी नियोजन नियमों का सीधा उल्लंघन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की गई है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
