संगम क्षेत्र में स्थित त्रिवेणी घाट पर रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही लोग स्नान के लिए पहुंचने लगे। इसी बीच कुछ लोगों की नजर घाट के किनारे एक मृत पड़े घड़ियाल के बच्चे को देखा। दो फिट के घड़ियाल के बच्चे को देखकर लोगों घबरा गए। घाट के किनारे घड़ियाल का बच्चा मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। घाट पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे वन अधिकारियों ने घड़ियाल के बच्चे का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबर ईशान अरोरा
