HomeUncategorizedदलितों की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर, कूटरचित दस्तावेज तैयार पीड़ित परिवार...

दलितों की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर, कूटरचित दस्तावेज तैयार पीड़ित परिवार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एवं मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को लिखा पत्र

दलितों की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर, कूटरचित दस्तावेज तैयार पीड़ित परिवार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एवं मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को लिखा पत्र प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना ग्राम इब्राहिमपुर के रहने वाले रामदुलारे व उसके पट्टीदारों ने जमीन को भूमाफियाओं द्वारा कूटरचित दस्तावेज बनाकर हथिया लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग सहित मुख्यमंत्री व आला अधिकारी पत्र भेजकर शिकायत की है।पीड़ित परिवारों में से एक दिनेश कुमार व अन्य लोगों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने आरोप लगाया कि दिसंबर माह 2022 में कुछ लोग आकर उसकी भूमि पर कब्जा करने लगे और कहा कि तुम्हारी जमीन तुम्हारे दादा लोगों ने 1971 में बैनामा कर दिया है। इसलिए यह जमीन अब हमारी है।पीड़ित ने बताया कि जिस व्यक्ति ने प्रधान को बैनामा किया है उनकी मृत्यु 1966 में ही हो गई थी।पीड़ित परिवार ने कहा कि अभियुक्त दबंग किस्म के हैं और उन्होंने फर्जी दस्तावेजों से राजस्व अभिलेख में अपना नाम दर्ज कर लिया।पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इसकी शिकायत लेकर जब हम लोग स्थानीय थाने पर पहुंचे तो पुलिस ने कोई मदद नहीं की और उल्टा फर्जी मुकदमे में फंसा कर जीवन बर्बाद करने के लिए कहा। उसकी जमीन पर कब्जा करवा दिया। अब पीड़ित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग व उच्च अधिकारियों के यहां शिकायत पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है माननीय मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में पुलिस कमिश्नर के आदेश से स्थानीय थाने को जांच के लिए कहा गया जिसकी सूचना मिलने पर दबंग भूमिया लगातार पीड़ित परिवार को दर्द धमका रहे हैं और घर छोड़कर बाहर जाने को दबाव बना रहे हैं। जबकि उपरोक्त जमीन के अलावा पीड़ित 130 लोगों के पास कोई आश्रय या संसाधन नहीं है और पीड़ित पलायन को विवश किया जा रहे हैं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments