प्रयागराज। यूथ कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने राजस्व परिषद के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के सामने राजस्व परिषद के ऊपर भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए।
रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व परिषद स्थापित किया गया था जिसके लिए बोर्ड ऑफ़ रेवेनुए बार एसोसिएशन भी बनाया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य मजदूर किसान को न्याय दिलाना था लेकिन आज की तारीख में वह पूरी तरीके से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता जितेश कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि कोर्ट में पिछले 15 दिनों से हड़ताल चल रही है जो पूरी तरीके से संवैधानिक है।
जितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि अध्यक्ष को इसकी शिकायत लिखित तौर पर की गई है और उनसे अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया है यदि जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त नहीं होती तो युवा कांग्रेस प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाएंगे और इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जाएगा
