Homeअपराधदिल्ली से आ रही ट्रेन की घटना प्रयागराज एक्सप्रेस में सो रही...

दिल्ली से आ रही ट्रेन की घटना प्रयागराज एक्सप्रेस में सो रही छात्रा से जीआरपी के दीवान ने की छेड़छाड़

प्रयागराज। दिल्ली से आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस में एक छात्रा से छेड़छाड़ की गई। आरोप रोप है कि एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के दीवान आशीष गुप्ता ने उसे गलत तरीके से छुआ और अभद्रता की। विरोध पर माफी मांगने लगा। छात्रा ने रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। प्रथमदृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले में जांच बैठा दी गई है।

 

घटना 13 अगस्त की रात में हुई। प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करने वाली एक छात्रा प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली से लौट रही थी। उसका आरोप है कि रात में वह सो रही थी। इसी दौरान वर्दी में आए एक दीवान ने उसे गलत तरीके से छुआ और अभद्रता की।

 

नींद खुलने पर उसने विरोध किया तो वह भागने लगा। मोबाइल से वीडियो बनाने पर माफी मांगने लगा। छात्रा की आपबीती सुनकर बगल की सीट पर यात्रा कर रही महिला ने पूछताछ की तो दीवान उनसे भी माफी मांगने लगा। ट्रेन कानपुर पहुंचने वाली थी तभी यह घटना हुई। इसके बाद छात्रा ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराई।

 

मामला जीआरपी अफसरों केसंज्ञान में आया तो उन्होंने प्रारंभिक जांच कराई। पता चला कि आरोपी दीवान आशीष गुप्ता प्रयागराज जीआरपी थाने में तैनात है। प्रारंभिक जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments