चलती हुई धीमी गति की ट्रेन में चढ़ना एक युवक को पड़ा महंगा
घटना प्रयागराज की है जहां ट्रेन पकड़ने के प्रयास में एक छात्र का पैर फिसल गया और उसको अपने दोनों पैरों से हाथ धोने पड़े ।
प्रयाग स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में छात्र सुल्तान अहमद इस हादसे का शिकार हो गया और रेलवे ट्रैक पर ही गिर गया। हादसे में उसके घुटने के नीचे दोनों पैर कट गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया और वर्तमान समय में उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि सुल्तानपुर जिले के मोतीगरपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव का रहने वाला सुल्तान अहमद जिसकी उम्र 24 साल है तेलियरगंज में किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। अपने गांव जाने के लिए और ट्रेन पकड़ने के लिए वह प्रयाग स्टेशन पहुंचा। तभी संगम सुपरफास्ट ट्रेन आ रही थी।
जिसका कि पहले से ही तय है कि वह स्टेशन पर नहीं रुकती है लेकिन उसकी गति धीमी हो जाती है। सुल्तान स्टेशन पर बैठकर इसी ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा था। जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची और धीमी हुई तो सुल्तान ने उस चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह रेलवे ट्रैक पर ही गिर गया ।अचानक से मचा हड़कंप और जीआरपी आरपीएफ में छात्र को ट्रैक से उठाया और तुरंत अस्पताल ले गए और घरवालों को सूचना दी।
Samiksha
