देश के सभी विश्वविद्यालयों में अक्टूबर से शुरू होगा नया सत्र
देश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिला लेने वाले ने छात्रों का सत्र 1 अक्टूबर से शुरू होगा ।
सभी बोर्ड को 31 जुलाई तक परिणाम जारी करने को कहा गया है। कोरोना के चलते आगामी सत्र भी ऑनलाइन, ऑफलाइन और मिश्रित माध्यम से चलेगा।
सत्र 2021 -2022 के लिए जारी एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक विश्वविद्यालय 1 अक्टूबर 2021 से 31 जुलाई 2022 के बीच कक्षाओं, छुट्टी ,परीक्षा सेमेस्टर की योजना बनाने के लिए स्वतंत्र होंगे।अगर किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा में देरी होती है तो 18 अक्टूबर से नया सत्र शुरू कर सकते हैं।
Samiksha
