हो जाइए तैयार 5 दिन तक है बारिश के आसार
शुक्रवार शाम से डेरा जमाए बादलों को चक्रवाती हवाओं का बल मिल रहा है ।इसी कारण से कई दिनों से तरसा रही बदरा अचानक से बरस सकती है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से अगले 5 दिन तक बदली छाई रहेगी ।बूंदाबांदी और तेज बारिश के आसार भी है। गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी बारिश करने में मदद करेंगी। वही गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ सुकून देगी यह बारिश। इससे पहले सुस्त हवाओं के कारण उमस हावी रही है ।कड़ी धूप के बीच उमस भरी गर्मी से लोगों के सर चकरा चुके हैं। पसीना पूरे दिन शरीर को नहीं छोड़ता रहा है ।
रात में भी चिपचिपा रही गर्मी का कहर लोगों को परेशान कर रही है ।इसी के साथ एक राहत भरी खबर मिली है कि तापमान का बढ़ना तेज बारिश का संकेत है ।कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बौछारें राहत का कारण बनेगी। धूप छांव के बीच अगले 5 दिन बारिश के आसार हैं ।उत्तर भारत में अचानक बदला मौसम ठीक ठाक मानसूनी बरसात कराएगा।
Samiksha
