पेट्रोल होगा 100 के पार, सिर्फ 10 से 15 दिन का इंतजार
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को खासा परेशान कर दिया है ।जिस तरह से पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं।
उसे देखकर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 10 से 15 दिनों में कीमतें ₹100 के ऊपर हो जाएंगी ।प्रीमियम पैट्रोल का दाम पहले ही प्रयागराज में ₹101 लीटर के आंकड़े को पार कर गया है। जबकि साधारण पेट्रोल 97.63 रुपए लीटर है। उधर डीजल भी अब तक के अपने उच्चतम रेट पर पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज में डीजल का रेट ₹90 लीटर रहा।
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों का असर लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। रोजमर्रा की जरूरत वाली तमाम वस्तुओं के दाम पिछले वर्ष की तुलना में काफी बढ़ गए हैं। प्रयागराज में गुरुवार 8 जुलाई को साधारण पेट्रोल का रेट 97.63 रहा। पिछले वर्ष इसी अवधि में पेट्रोल का रेट 81.02 ₹ था। यानी 1 वर्ष में पेट्रोल के रेट में तकरीबन ₹17 की बढ़ोतरी हो गई। इसी तरह डीजल के दाम पिछले 1 वर्ष में तकरीबन ₹18 तक बड़े हैं।
Samiksha
