आठवीं कक्षा के छात्र आदित्य राज (15) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के वक्त छात्र घर में अकेला था। रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
शनिवार सुबह शिव प्रसाद को अपने रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में जाना था। आदित्य कोसाथ चलने के लिए कहा गया तो उसने परीक्षा होने की बात कहकर जाने से इन्कार कर दिया।
इसके बाद परिवार के लोग सुबह भरवारी के लिए रवाना हो गए। शनिवार रात करीब 9:30 बजे परिजनों ने पड़ोसी को फोन कर कहा कि वापस घर पहुंचने में देरी हो जाएगी। यह बात आदित्य को जाकर बता दें।
पड़ोसी युवक घर पहुंचा तो आदित्य अपने कमरे में रॉड पर पिता के गमछे के फंदे से लटका हुआ था।आसपास के लोगों की मदद से उसे स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
