प्रयागराज। पैगंबर-ए-आखिरत हजरत मोहम्मद साहब के 1500वें ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बृहस्पतिवार की रात पुराना शहर रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी जगमगाता रहा।मोहल्लों के साथ नख़ासकोना से कोतवाली तक सड़क के दोनों ओर रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से सजाया गया था।अटाला, सब्जी मंडी, नूरूल्लाह रोड, पत्थर गली, शाहगंज, करेली, अकबरपुर, बक्शी बाजार, रानी मंडी, दरियाबाद, रसूलपुर, बहादुरगंज और मोहत्सिमगंज से जुलूस निकाले गए।
ये जुलूस चौक, कोतवाली, सब्जी मंडी, नखासकोहना होते हुए दारा शाह अजमल तक गए।दरियाबाद से निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी
दरियाबाद जोगी घाट से जुलूस-ए-मोहम्मदी शमशुल इस्लाम की अगुवाई में रात 10 बजे निकाला गया। यह जुलूस दरियाबाद के पीपल चौराहा होते हुए अतरसुइया के रास्ते कोतवाली तक ले जाया गया।
