दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी को घटाकर पांच “फीसदी और 33 जीवनरक्षक दवाओं को करमुक्त करना मरीजों के लिए राहतभरा फैसला है। इससे इलाज सस्ता होगा। ऑर्गेनाइजेशन ऑफ फार्मास्यूटिकल प्रोड्यूसर्स ऑफ इंडिया (ओपीपीआई) के महानिदेशक अनिल मताई ने कहा, सरकार का यह साहसिक कदम मरीजों और उनके परिवारों पर पड़ने वाले इलाके के आर्थिक बोझ को काफी हद तक कम करेगा।इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस के महासचिव सुदर्शन जैन ने कहा, जीवनरक्षक और कैंसर की दवाओं को जीएसटी से मुक्त करने का सरकार का फैसला एक ऐसा कदम है, जिससे मरीजों और उनके परिवारों को सीधी राहत मिलेगी।अपोलो हेल्थ कंपनी लिमिटेड की कार्यकारी चेयरपर्सन शोभना कामिनेनी ने कहा, दवाओं और चिकित्सीय आपूर्तियों पर की गई कटौती हर घर तक किफायती इलाज पहुंचाने वाला कदम है। सरकार ने मध्य वर्ग को केंद्र में रखकर लाखों लोगों को सम्मानजनक तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं पाने में सक्षम बनाया है।
