Homeखेलनिर्णायक टेस्ट से पहले पिच का निरीक्षण करने गए थे कोच, पर...

निर्णायक टेस्ट से पहले पिच का निरीक्षण करने गए थे कोच, पर मामले की नहीं करेंगे शिकायत 

लंदन। पांचवें और निर्णायक टेस्ट से पहले भारतीय टीम को द ओवल मैदान की पिच के नजदीक जाने से रोक दिया गया। क्यूरेटर ली फोर्टिस का सपोर्ट स्टाफ के साथ व्यवहार भी असंतोषजनक रहा। इस पर कोच गौतम गंभीर नाराज हो गए। उनके और क्यूरेटर के बीच मंगलवार को कहासुनी हो गई। गंभीर को क्यूरेटर से यह कहते सुना गया गया कि मुझे मत बताओ क्या 02 करना है। भारतीय टीम सीरीज में 1-2 टेस्ट जीते हैं से पिछड़ी है और भारत ने ओवल में 5वां टेस्ट बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। मैनचेस्टर टेस्ट शानदार तरीके से ड्रॉ कराने के बाद भारतीय टीम ओवल मैदान पर अभ्यास के लिए पहुंची। इस दौरान कोच गंभीर और अन्य सपोर्ट स्टाफ पिच को देखने के लिए पहुंचे। एक मैदानकर्मी ने उनसे पीछे जाने के लिए कहा। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का कहना है कि उनसे विकेट से ढाई मीटर दूर खड़े रहने के लिए कहा गया, जबकि टीम के सदस्यों ने स्पाइक्स के बजाय सामान्य जूते पहने थे, जिससे पिच को कोई खतरा नहीं था। हालांकि कोटक ने यह स्पष्ट किया है कि भारतीय टीम इस संबंध में किसी तरह की शिकायत नहीं करने जा रही है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments