जगत एम्सटेलवीन/मुंबई। अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद खेल जगत शोक में डूब गया। नीदरलैंड के एम्सटेलवीन शहर में भारत और अर्जेंटीना के बीच प्रो हॉकी लीग के मैच से पहले आयोजकों ने स्टेडियम में इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मौन की घोषणा की। जिसमें दोनों टीमों के अलावा पूरे स्टेडियम ने खडे होकर एक मिनट मौन रखते हुए इस हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि देने में सिर्फ भारतीय हॉकी टीम ही नहीं बल्कि अर्जेंटीना की टीम उनका सपोर्ट स्टाफ और दर्शक तक शामिल हुए। वहीं, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी-20 लीग के फाइनल के दौरान भी श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली मुंबई फाल्कंस और सिद्धेश लाड की कप्तानी वाली मराठा रॉयल्स की टीमों ने विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा।
