Homeप्रदेशपंकज जैन ने जल योग से रचा इतिहास, 15 विश्व रिकॉर्ड के...

पंकज जैन ने जल योग से रचा इतिहास, 15 विश्व रिकॉर्ड के साथ एक्का योग को दिलाई वैश्विक पहचान

भारत की प्राचीन योग परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए कानपुर निवासी योगाचार्य पंकज जैन ने जल योग के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पंकज जैन द्वारा विकसित “एक्का योग” ने न केवल देश बल्कि विदेशों में भी पहचान बनाई है और उन्हें अब तक 15 विश्व रिकॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

पंकज जैन ने पतंजलि योग की पारंपरिक विधाओं को पानी के माध्यम से अपनाते हुए एक अनूठी योग पद्धति विकसित की है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा का संतुलन साधा जाता है। उन्होंने एक ही सत्र में 32 एक्वा योग आसनों का प्रदर्शन करने के साथ-साथ गंगा नदी में 17.5 किलोमीटर तक तैरकर योग करने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

उनका मानना है कि जल योग से जोड़ों के दर्द, हृदय संबंधी समस्याओं और मानसिक तनाव में विशेष लाभ मिलता है। जल में शरीर हल्का हो जाता है, जिससे यह योग पद्धति हर आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है। खास बात यह है कि जिन्हें तैरना नहीं आता, वे भी कम या अधिक गहराई वाले पानी में सुरक्षित रूप से जल योग कर सकते हैं।

पंकज जैन वर्तमान में चंद्रशेखर आज़ाद विश्वविद्यालय कानपुर सहित कई स्थानों पर एक्का योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रयागराज में जल योग की प्रयोगशाला और प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोग भी इस पद्धति का लाभ उठा सकें।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंकज जैन का यह प्रयास भारत की योग परंपरा को वैश्विक मंच पर और मजबूत कर रहा है। उनका लक्ष्य देश के हर शहर और राज्य में जल योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और इसे स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाना है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments