नीतेश सोनी ब्यूरो प्रयाग
10 सितंबर 2022 को विज्ञान परिषद प्रयागराज के सभागार में पंजाब नैशनल बैंक अधिकारी संगठन प्रयागराज इकाई द्वारा तृतीय त्रैवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बदलते बैंकिंग परिदृष्य और सरकार द्वारा किए जा रहे निजीकरण पर विमर्श किया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासचिव श्री दिलीप साहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस के खजांची, चेयरमैन श्री अमिताभ भौमिक,उप अंचल प्रमुख वाराणसी श्री आनंद राय, मंडल प्रमुख श्री दीपक कुमार ने शिरकत की । अधिवेशन के आयोजनकर्ता मंडल सचिव संदीप सिंह,अध्यक्ष नितेश कु. अतुल,वीर विक्रम सिंह,रुद्र प्रताप सिंह,रजत सिन्हा, शुभांशू,लवकुश,आशुतोष प्रताप सिंह,विनीत,रचना,आयुषी,तृप्ति, पी के भारतीय, आशीष,अनुराग करवरिया,संजीव पाण्डेय, अंजनी,अंजली,रवि, आर के सिंह, सनी राणा सिंह एवम् प्रयागराज मंडल के सभी अधिकारी साथी रहे।
