नीतेश सोनी ब्यूरो प्रयागराज
संतोष भारतीय बने अनसूचित जाति/अनसूचित जन जाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष: सर्वेश यादव
राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय संजय सिंह एवं
पूर्व विधायक महेश बाल्मीकि अनसूचित जाति/अनसूचित जन जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित किये जाने के उपरान्त महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव ने सन्तोष भरतीया को प्रयागराज के अनसूचित जाति/अनसूचित जन जाति प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष पद का दायित्व इस आशय के साथ सौंपा जाता है कि श्री भरतीया द्वारा पार्टी हित में पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूती देने का कार्य किया जायेगा। महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव ने बताया कि महानगर कार्यालय में संतोष भारतीय जी का माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर महासचिव निखिल भारतीय, यूथ प्रदेश सचिव रितेश सिंह, यूथ महानगर महासचिव अमन कुमार, लक्ष्मी पंडा, विमलेश सोनकर, अनिल कुमार मोहम्मद अजमल, दीपक गांगुली, विकास तिवारी, आदि साथी उपस्थित रहे।
