प्रयागराज। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च तक होंगी। मूल्यांकन का काम भी परीक्षा के साथ ही होगा। 29 मार्च को बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। जबकि दो से पांच तक के बच्चों को लिखित और मौखिक दोनों तरह से परीक्षा देनी होगी। जिले के 2832 परिषदीय स्कूलों में करीब तीन लाख 17 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
इनकी वार्षिक परीक्षा के लिए जनपद स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मॉडल प्रश्न पत्र तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रश्नपत्रों की छपाई कराकर 22 मार्च तक संबंधित ब्लॉक के बीईओ के माध्यम से विद्यालयों में पेपर भेज दिए जाएंगे। कक्षा दो व तीन में लिखित व मौखिक परीक्षा का पूर्णांक 50-50 अंकों और चार व कक्षा पांच में लिखित व मौखिक परीक्षा का पूर्णांक 70 और 30 अंकों का रहेगा।
