Homeराजनीतिपीएम कार्की ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया,4 नए मंत्री बने।

पीएम कार्की ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया,4 नए मंत्री बने।

काठमांडो। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल में चार मंत्रियों की नियुक्ति की, जिन्हें राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई। पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा को तीन उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय, कानून-न्याय मंत्रालय और भूमि सुधार तथा सहकारिता व गरीबी उन्मूलन के 3 मंत्रालय सौंपे गए। महावीर पुन को शिक्षा- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, मदन प्रसाद परियार को कृषि मंत्री व जगदीश खरेल को सूचना मंत्री नियुक्त किया है।

 

मैग्सेसे पुरस्कार विजेतामहावीर पुन लंबे समय से नेपाल में विज्ञान और अनुसंधान के विकास में सक्रिय रहे हैं। वह वर्तमान में राष्ट्रीय नवाचार केंद्र का नेतृत्व कर रहे हैं। वरिष्ठ जलवायु-कृषि विशेषज्ञ परियार समता फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments