राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसलिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने सोमवार को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर नई तिथि जारी कर दी। अब यह प्रवेश परीक्षा 29 अगस्त को अपने पूर्व निर्धारित समय और केंद्र पर आयोजत की जाएगी।
विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि 23 अगस्त को सुबह 11 से 12.30 बजे पाली में हिन्दी, अप्लाइड इकोनामिक्स, एंथ्रोपालिजी, पर्शियन, मेडिवेल एंड मार्डन हिस्ट्री, सांख्यिकी, जुलॉजी और केमेस्टी विषय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा होनी थी।
वहीं, दोपहर तीन से शाम 4.30 बजे की पाली में अंग्रेजी, एजुकेशन, इकोनामिक्स, कम्प्यूटर साइंस, बायो केमेस्ट्री, फिजिक्स, अरेबिक एंड अरब कल्चर, उर्दू और मैथमेटिक्स विषय की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी थी। अब पूर्व मुख्यमंत्री की वजह से सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसलिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा को 23 की जगह 29 अगस्त को कराने का निर्णय लिया गया है।
Samiksha
