सासना सिर पर टोपी, जंगल सफारी की पोशाक में खुली जीप पर सवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथों में कैमरा लिए गिर के जंगलों में एशियाई शेरों का दीदार किया। विश्व वन्यजीव दिवस पर इस रोमांचक सफर के दौरान उन्होंने पुरानी यादें ताजा की। उन्होंने धरती की अविश्वसनीय जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण ही प्रतिवद्धता को दोहराया।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, हम सभी जानते हैं, गिर एशियाई शेरों का घर है। गिर आकर मुझे गुजरात के सीएम के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान किए सामूहिक कार्यों की कई यादें भी ताजा हो गईं।
