Homeअपराधआईएसआई रच रहा राम मंदिर हमले की साजिश

आईएसआई रच रहा राम मंदिर हमले की साजिश

फरीदाबाद। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अयोध्या में राममंदिर पर हमले की साजिश रच रही है। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने यह दावा हरियाणा के पलवल से गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अयोध्या के मिल्कीपुर निवासी आतंकी अब्दुल रहमान (19) की गिरफ्तारी के बाद किया है।

 

अब्दुल की सूचना पर पुलिस ने दो हँड ग्रेनेड बरामद किए हैं। यूपी एटीएस की टीम भी पूछताछ के लिए रवाना हो गई है। रविवार को पलवल के पाली गांव से गिरफ्तार अब्दुल रहमान को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 10 दिन की पुलिस डिमांड पर भेजा गया है। डिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी और उसके पलवल में संपर्क की जानकारी जुटाई जाएगी।

 

गुजरात एटीएस के सूत्रों ने बताया, आईएसआई के कहने पर आतंकी संगठन आईएसआईएस-खुरासान ने रहमान को इस हमले के लिए प्रशिक्षण दिया था। रहमान लगातार आईएसआईएस-खुरासान के संपर्क में था। पलवल एसटीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ का ब्योरा जुटाने के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments