प्रयागराज से एमबीए पास रिचा बनी माहीन अली
धर्मांतरण के मामले में लखनऊ से गिरफ्तार उमर गौतम और जहांगीर आलम का देश के 24 राज्यों में नेटवर्क फैला होने का दावा किया जा रहा है ।वहीं यूपी एटीएस जानकारी खंगालने में जुटी है। फंडिंग को लेकर उमर ने कुछ अहम जानकारी भी दी है। जिसकी पड़ताल की जा रही है ।वहीं जिन लोगों का धर्मांतरण किया गया उनके परिजनों से पुलिस लगातार संपर्क में है।

वहीं अगर बात करें तो घाटमपुर के बिहूपुर पहवा गांव निवासी 26 वर्षीय रिचा देवी को भी 2018 में मोहम्मद उमर के संगठन ने धर्म परिवर्तन कर माहिन अली बना दिया। एमबीए पास रिचा उर्फ माहीन नोएडा में एक बड़ी कंपनी में काम करती है। हर महीने की सैलरी से ₹75000 मस्जिद में दान करती है ।घरवालों से रिश्ता तोड़ दिया है ।परिजनों के मुताबिक रिचा ने प्रयागराज के एक बड़े संस्थान से एमबीए किया था। सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान प्रयागराज के एक मुस्लिम प्रोफेसर के संपर्क में थी ।आशंका है कि उसी ने रिचा को मोटिवेट किया है।

वही एटीएस ने इस मामले में आम जन द्वारा जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की है। लोगों के द्वारा संबंधित सूचनाएं 9792103156 और ईमेल controlroom.ats-up@gov.in दी जा सकती है।
Samiksha
