Homeसमाजप्रयाग व्यापार मंडल की एक वर्चूअल शोक सभा हुई ।बैठक में प्रयाग...

प्रयाग व्यापार मंडल की एक वर्चूअल शोक सभा हुई ।बैठक में प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को खो देने पर व्यापारियों ने श्रधांजलि अर्पित करी ।

 

आज दिनांक 23/04/2021 को प्रयाग व्यापार मंडल की एक वर्चूअल शोक सभा हुई ।बैठक में प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को खो देने पर व्यापारियों ने श्रधांजलि अर्पित करी ।
सभा में विजय अरोरा ने बताया की हमने इस हफ़्ते अपने बीच से कई व्यापारी भाइयों एवं उनके परिवारज़नो को खोया हैं ।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी मिश्रा जो की चार बार के सांसद रहें , उनका कानपुर में निधन हो गया ।
प्रयाग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ खन्ना झब्बू जी हमारे बीच नही रहें ।

प्रयाग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष श्री विजय वैश जी की माता जी अभिलाषपति जी का स्वर्गवास उनके निवास स्थान पर हुआ , इनके पति स्व० रामचंद्र वैश सवंतंत्रा संग्राम सेनानी थे एवं आजीवन इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के संगरक्षक थे ।

हमारे बीच मूँडेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनंजय सिंह जी की माता जी सावित्री देवी जी भी नही रहीं ,इलाहाबाद इलेक्ट्रौनिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश बत्रा जी एवं प्रायग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन(थोक) के महामंत्री सरदार परमजीत सिंह जी के बड़े भाईं सरदार सतनाम सिंह जी भी नही रहें ।
प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री सोहैल अहमद ने कहा कि इस महामारी के दौरान हमने इसके अलावा अपने कई व्यापारियों को एवं उनके परिवारजनों को खोया है, जिसकी भरपाई आजीवन नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयाग व्यापार मंडल इस दुःख की घड़ी में अपने व्यापारियों के साथ हैं ।

सिविल लाइन्स व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने सभी साथियों से दो मिनट का मौन रखने का निवेदन किया।

प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा , महामंत्री सोहैल अहमद , अनिता जैसवाल ,मो० क़ादिर , सुशील खरबंदा , राना चावला , गिरधारीलाल अग्रवाल , केशव मोहन गुप्ता , उमेश केसरवानी , अरुण केसरवानी , शिवशंकर सिंह , इंदर मध्यान ,गुरुचरण अरोरा चन्नी , मनी लाल केसरवानी , सतीश केसरवानी ,ललित मोहन गुप्ता ,दिनेश सिंह , महमूद अहमद , फ़ैयाज़ अहमद , नसीम खान , मो० शाहिद बबलू शगुन , अजय मेहरोत्रा , आशीष केसरवानी , अनिमेष अग्रवाल , उमेश केसरवानी , अन्नु दुबे , आशीष अरोरा , सुरेश गुप्ता , सरदार प्रीतम सिंह , सरदार दिलजीत सिंह , मो० मोईन अख़्तर , सत्य प्रकाश मिश्रा , संजय गुप्ता , शानू यादव , रानु गोटा , अतुल केसरवानी , राजेश गुप्ता , पार्षद अखिलेश सिंह , नरेंद्र खेरा माँटू ,अमित साहू, धर्मेंद्र दिवेदी , राकेश जैसवाल नैनि , निखिल मलंग , धर्मेंद्र केसरवानी , अजय अवस्थि , नरेश कुँद्रा , रवि तिवारी , प्रदीप केसरवानी , अनुज अग्रवाल , रोहित अरोरा , मो० आमिर , आरिज खान , पार्षद साहिल अरोरा ने वर्चूअल सभा में उपस्थित होकर दो मिनट का मौन रखा एवं सभी मृतज़नो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करी ।

मो० अकरम शगुन ,
मीडिया प्रभारी ,
प्रयाग व्यापार मंडल ।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments