Homeप्रदेशप्रयाग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष , इलाहाबाद होटेल एसोसिएशन के अध्यक्ष...

प्रयाग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष , इलाहाबाद होटेल एसोसिएशन के अध्यक्ष व श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगिन्दर सिंह के निधन से व्यापारियों में शोक की लहर 

 

प्रयाग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष , इलाहाबाद होटेल एसोसिएशन के अध्यक्ष व श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगिन्दर सिंह के निधन से व्यापारियों में शोक की लहर 

आज दिनांक 02/05/2021 को प्रयाग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार जोगिन्दर सिंह जी का निधन हो गया। सरदार जोगिन्दर सिंह विगत लगभग तीन हफ़्ते से दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती थे। आज हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया ।

 

प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया कि लगातार 1985 से अभी तक सरदार जोगिन्दर सिंह गुरु सिंह सभा के प्रधान रहें । 1987 में प्रयाग व्यापार मंडल में उपाध्यक्ष बने और इलाहाबाद होटेल एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में निरंतर अपना दायित्व निभाते रहें ।

2004 में प्रयाग व्यापार मंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने और निरंतर व्यापारियों के आंदोलनो में अहम भूमिका निभाते रहे व हर व्यपारी के सुख दुःख में हमेशा उपस्थित रहते थे।


सबको साथ लेकर चलना , हमेशा मुस्कुराते रहना , बेबाक़ी से अपनी बात को अधिकारियों के सामने रखना यही उनकी पहचान थी ।

अपनी जवानी में एक छोटे से व्यापार से शुरुआत की और शहर ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में होटल जगत के व्यापार में अपना नाम रौशन किया ।

श्री गुरु नानक देव जी के ५५० वें प्रकाश उत्सव की यात्रा को भव्य रूप से आयोजित करने पर उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री राम नाइक जी द्वारा इनको सम्मानित भी किया गया था ।

सरदार जोगिन्दर सिंह जी व्यापारी राजनीत के साथ साथ कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जूड़े रहें । उनका असामयिक निधन पूरे व्यापारी समाज , सिख समाज के लिए एवं प्रयागराज के आम नागरिक के लिए एक अपूरणीय क्षति हैं जिसको कभी भी पूर्ण नही किया जा सकता ।

 


प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा , महामंत्री सोहैल अहमद , अनिता जैसवाल ,अरुण केसरवानी,सुशील खरबंदा , राना चावला , गिरधारीलाल अग्रवाल ,केशव मोहन गुप्ता , उमेश केसरवानी , शिवशंकर सिंह , विनोद चंद दुबे , इंदर मध्यान ,गुरुचरण अरोरा चन्नी , मनी लाल केसरवानी , सतीश केसरवानी ,ललित मोहन गुप्ता ,अम्बरीश खुराना , रविंद्र नैयर , शरद सक्सेना , सरदार जतिंदर सिंह , दिनेश सिंह , सरदार आर०एस०बेदी ,महमूद अहमद , विजय वैश , नसीम खान , मो० शाहिद बबलू शगुन , अजय मेहरोत्रा , आशीष केसरवानी , अनिमेष अग्रवाल , अन्नु दुबे , सरदार परमजीत सिंह ,आशीष अरोरा , सुरेश गुप्ता , सरदार प्रीतम सिंह , सरदार दिलजीत सिंह , मो० मोईन अख़्तर , धनंजय सिंह , सत्य प्रकाश मिश्रा , संजय गुप्ता , शानू यादव , रानु गोटा , अतुल केसरवानी , राजेश गुप्ता , पार्षद अखिलेश सिंह , नरेंद्र खेरा माँटू ,अमित साहू, धर्मेंद्र दिवेदी , राकेश जैसवाल नैनि , निखिल मलंग , धर्मेंद्र केसरवानी , अजय अवस्थि , नरेश कुँद्रा , रवि तिवारी , प्रदीप केसरवानी , अनुज अग्रवाल , रोहित अरोरा , मो० आमिर , आरिज खान ,पार्षद साहिल अरोरा ने शोक प्रकट किया एवं श्रधांजलि अर्पित करी ।

मो० अकरम शगुन ,
मीडिया प्रभारी ,
प्रयाग व्यापार मंडल

खबर नीतेश सोनी 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments