प्राइमरी के अध्यापक को मिला प्रमोशन का तोहफा और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को अभी करना होगा इंतजार प्रदेश में 1 लाख 4 हज़ार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में 3 लाख से अधिक सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक कार्यरत है।
प्राथमिक विद्यालयों में 10,000 से अधिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद रिक्त हैं ।वर्ष 2016 से ही इनकी पदोन्नति नहीं हुई है ।बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के वाद लंबित नहीं होने पर उन्हें सबसे पहले प्राथमिक प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति का प्रस्ताव देने के निर्देश भी दिए।
वहीं अगर बात करें उच्च प्राथमिक विद्यालयों की तो वहां पर सहायक अध्यापकों को पदोन्नति के लिए अभी इंतजार करना होगा। उनकी पदोन्नति को लेकर उच्च न्यायालय में वाद विचाराधीन है।
Samiksha
