जयंती पर सोमवार को तेलियरगंज आंबेडकर पार्क में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा साहब की मूर्ति का अनावरण किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक न्याय के देवता हैं। उनकी जयंती भाजपा के लिए होली, दीवाली और दशहरा जैसी है तो पंच तीर्थ चार धाम की तरह है। बाबा साहब ने समाज के शोषित, पीड़ित, वंचित, कमजोर और जरूरतमंदों के लिए संघर्ष किया। साथ ही शिक्षित होने का संदेश दिया। उनके अधूरे सपने को भाजपा एक-एक कर पूरा करेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि बाबा साहब के संविधान ने सभी को समान रूप से जीने का अधिकार दिया। पढ़ने, रहने का अधिकार दिया। राजनीतिक भागीदारी दिलाई। डिप्टी सीएम ने बताया कि बाबा साहब का अधूरा सपना भाजपा एक-एक पूरा कर रही है। बाबा साहब का सपना था कि महिलाओं को अधिकार मिले। मोदी सरकार ने सबसे पहले महिलाओं को नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत राजनीतिक अधिकार दिए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा ने गरीबों वंचितों का हक लूटने का पाप किया है। इसका मोदी और योगी सरकार एक-एक कर कर हिसाब लेगी। गरीबों का हक उन्हें दिलाएगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को लोकसभा चुनाव में साजिश रच कर उन्हें हरवाने का पांप किया था। उन्हें संविधान सभा की समिति में अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश से दूर किया था। तब जाकर उन्होंने पश्चिम बंगाल से संविधान सभा की सदस्यता ली। कहा कि बाबा साहब ने नेहरू मंत्रिमंडल से गरीबों और वंचितों के साथ हो रहे अन्याय के कारण इस्तीफा दिया था। कांग्रेस ने भारत रत्न को भी अपने परिवारवाद के एजेंडे से चलाया। इसी कारण बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया था। उन्हें भारत रत्न 1990 में भारतीय जनता पार्टी की समर्थन वाली सरकार में प्राप्त हुआ था। कि हमारे लिए बाबा साहब की जयंती होली, दिवाली दशहरे जैसी है। बाबा साहब का पंच तीर्थ चार धाम के जैसा है।
पिछले लोकसभा के चुनाव में बाबा साहब के संविधान बदलने के पाखंड और दुष्प्रचार से भले ही कुछ जगहों पर जीत हासिल की, पर तीसरी बार मोदी सरकार बनने से रोक नहीं पाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव बाबा साहब का संविधान लहराने के लिए नहीं, बल्कि संविधान पर चलने के लिए हैं। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संयोजक संजय पासवान रहे।
इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्त जिला अध्यक्ष गंगा पार निर्मला पासवान, यमुनां पार राजेश शुक्ला, डॉ उदय प्रताप सिंह, राजेश केसरवानी, वरुण केसरवानी, विवेक मिश्रा उपस्थित रहे।