Homeप्रदेशबुजुर्ग कार्यकर्ता का दुख सुनते ही मंत्री नन्दी ने तत्काल दिए 20...

बुजुर्ग कार्यकर्ता का दुख सुनते ही मंत्री नन्दी ने तत्काल दिए 20 हजार रुपए से

बुजुर्ग कार्यकर्ता का दुख सुनते ही मंत्री नन्दी ने तत्काल दिए 20 हजार रुपए

पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के घर पर जाकर व्यक्त की शोक संवेदना

दुख की घड़ी में सदैव साथ रहने का जताया भरोसा

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कीडगंज का किया निरीक्षण

देवतुल्य पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख – दुख में सदैव हर पल साथ में खड़े रहने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी ने आज कीडगंज एरिया में भ्रमण कर शोक संवेदना व्यक्त किया। पूराढाकू कीडगंज में पार्टी के बहुत पुराने और समर्पित कार्यकर्ता भूरेलाल जी के पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उनकी पीड़ा सुनकर द्रवित हो गए और तत्काल आर्थिक मदद के रूप में 20 हजार रुपया नगद दिए।
मंत्री नन्दी ने वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत आज अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र में स्थित डॉ. के. एन. काटजू इंटर कॉलेज कैंपस में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
मंत्री नन्दी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरिकारबस्ती, खलासी लाइन कीडगंज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
मंत्री नन्दी ने मधवापुर बैराना में स्वर्गीय दिलीप साहू जी के निधन पर, पूरा ढाकू कीडगंज में स्वर्गीय रामबाबू कुशवाहा व उनकी पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मी देवी जी के निधन पर, हौली गली कीडगंज निवासी स्वर्गीय राघवेंद्र शरण जी के निधन पर, काली गली में स्वर्गीय करीमुद्दीन जी के निधन पर, स्वर्गीय बाबू भाई के निधन पर, हरिमोहन यादव जी की माताजी के निधन पर, भूरे लाल निषाद जी के पुत्र के निधन पर, स्वर्गीय उमा जायसवाल जी के निधन पर, स्वर्गीय दिग्विजय सिंह जी के निधन पर, स्वर्गीय चुन्नू लाल जयसवाल जी के निधन पर, अंकुर जायसवाल जी के पिताजी के निधन पर, रामचंद्र यादव जी के आवास पर, लल्लू जी टेंट स्वर्गीय बालकिशन अग्रवाल जी के निधन पर, स्वर्गीय प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव जी के निधन पर, श्री ज्ञान मौर्या जी की माता जी के निधन पर, स्वर्गीय हरवंश लाल मनुजा जी के निधन पर, स्वर्गीय शिबू दादा जी बाई का बाग दुर्गा पूजा के आयोजक के निधन पर, श्री गोपाल जी गुप्ता जी की माताजी के निधन पर उनके आवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, किशोरी लाल जायसवाल, रणविजय सिंह, प्रणविजय सिंह, सुमित वैश्य, मनोज गुप्ता, सुभाष बाजपेयी, पंकज गुप्ता, आशीष जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, कुँवर जी केसरवानी, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments