Homeप्रदेश11 जुलाई को नई जनसंख्या नीति उत्तर प्रदेश में जारी की जाएगी

11 जुलाई को नई जनसंख्या नीति उत्तर प्रदेश में जारी की जाएगी

11 जुलाई को नई जनसंख्या नीति उत्तर प्रदेश में जारी की जाएगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर नई जनसंख्या नीति 2021-30 जारी करेंगे।

इसमें नवजात मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को कम करने पर जोर रहेगा। 11 से 19 वर्ष के किशोरों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था भी की जाएगी। नई नीति में गर्भनिरोधक उपायों की सुलभता को बढ़ाने, सुरक्षित गर्भपात की समुचित व्यवस्था देने, नपुंसकता बांझपन की समस्या का समाधान करने ,बुजुर्गों की देखभाल के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी। नई नीति जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों को तेज करने वाली होगी। इसमें 2026 और 2030 तक के लिए दो चरणों में अलग-अलग मानकों पर केंद्रित लक्ष्य निर्धारित किए गए ।

नई नीति के प्रस्तुतीकरण के दौरान सीएम ने स्कूलों में हेल्प क्लब बनाने, डिजिटल हेल्थ मिशन की भावनाओं के अनुरूप नवजातो, किशोरों और वृद्ध जनों की डिजिटल ट्रैकिंग की व्यवस्था के भी निर्देश दिए और साथ ही कहा कि जन घनत्व कम होने से लोगों को बेहतर पर्यावरण मिल सकेगा।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments