Homeप्रयागराजब्रांडेड के मुकाबले स्थानीय बाजार की नमकीन खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे...

ब्रांडेड के मुकाबले स्थानीय बाजार की नमकीन खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे लोग

प्रयागराज। संगमनगरी में होली का माहौल बन गया है। बाजार भी होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। नामी मिठाई की दुकानों के साथ गली मोहल्लों में स्थित दुकानों में होली के अवसर पर जहां एक ओर गुझिया की बिक्री हो रही है तो वहीं दूसरी ओर नमकीन की भी खासी डिमांड है। कुछ बड़े विक्रेताओं ने 25 से 30 तरह की नमकीन तैयार कराई है।

 

चौक हो या फिर सिविल लाइंस, कटरा हो या जीरोरोड। इन सभी इलाकों में नमकीन की बिक्री बढ़ गई है। लोकनाथ के एक नामी नमकीन विक्रेता के यहां इन दिनों खूब भीड़ जुट रही है। मसाला समोसा, दालमोठ, खस्ता लेने के लिए लोग सुबह ही पहुंच जा रहे हैं।

 

इसी तरह महाजनी टोला स्थित नमकीन एवं मिठाई के विक्रेता राजू अग्रवाल बताते हैं कि होली के लिए उन्होंने 25 से 30 वैरायटी के नमकीन तैयार कराए हैं। कहा कि काजू मिक्सचर, इलाहाबाद टॉप चिप्स, चिवड़ा का मिक्स, फाइव जी मठरी, मैथी मठरी, मसाला मठरी, मक्खन मलाई सेव, चना जोर गरम, मसाला चना, हींग सेव, नमक पारा, हींग दालमोठ आदि के साथ मसाला समोसा, खस्ता लेना लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विक्रेता दीपक केसरवानी ने बताया कि उन्होंने होली के लिए विशेष रूप से मसाला समोसा तैयार करवाया है। बेसन भरी मठरी, छोटा खस्ता, मेवा मिक्स, मूंग की दालमोठ, बेसन में पगी मूंगफली आदि नमकीन खरीदना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इसी तरह विवेकानंद मार्ग स्थित नमकीन एवं मिठाई के कारोबारी राशिद सगीर ने बताया कि ब्रांडेड नमकीन के साथ उन्होंने होली के लिए पैटीज, मठरी, चाट पापड़ी आलू सेव, बेसन सेव आदि से तैयार कराए हैं। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने कहा कि महाकुंभ के बाद बाजार ने तेजी पकड़ी है। अगले दो से तीन दिन में ही प्रयागराज में सिर्फ नमकीन का ही कारोबार दस करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments