लंदन/टोरंटो। अमेरिका व इस्राइल के विरोध के बावजूद ब्रिटेन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए फलस्तीन राष्ट्र को औपचारिक मान्यता देने का एलान किया है। इसके अलावा कनाडा व ऑस्ट्रेलिया ने भी फलस्तीन को मान्यता देने की घोषणा की है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र महासभा से पहले ब्रिटेन के इस फैसले से इस्राइल व अमेरिका नाराज हो सकते हैं।
ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आज फलस्तीनियों व इस्त्राइलियों के लिए शांति की आशा को पुनर्जीवित करने तथा द्वि-राष्ट्र समाधान के लिए ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से फलस्तीन राष्ट्र को मान्यता दे दी। इसके साथ ही ब्रिटेन उन 140 देशों में शामिल हो गया, जिन्होंने फलस्तीन को राष्ट्र के रूप में मान्यता दी है। तेल अवीव। गाजा पट्टी पर इस्राइली वायुसेना के । हवाई हमलों में 100 से अधिक आतंकी ठिकाने ध्वस्त हो गए। इस्त्राइली हमलों में 24 घंटे के भीतर 91 फलस्तीनियों की मौत हो गई। इस्त्राइली सेना (आईडीएफ) के अनुसार, गाजा सिटी में 98वीं डिवीजन ने अपने अभियानों का विस्तार किया है। इस्राइली वायुसेना ने हवाई हमलों में सुरंगों, बम-जाल वाली इमारतों व आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों सहित हमास के बुनियादी ढांचों को नष्ट कर दिया। इस्त्राइली सेना ने दावा किया कि इन हमलों में हमास के फील्ड कमांडरों सहित कई सदस्य मारे गए
