Homeखेलएशिया कप सुपर-4 में 6 विकेट से चटाई धूल, अभिषेक-शुभमन ने 59...

एशिया कप सुपर-4 में 6 विकेट से चटाई धूल, अभिषेक-शुभमन ने 59 गेंद में 105 रन की निभाई साझेदारी।

दुबई। भारत का पाकिस्तान पर वर्चस्व जारी है। पाकिस्तानी पारी के दौरान दो अहम कैच छोड़ने की भरपाई अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से भारतीय टीम को विजेता बनाकर कर की। चार कैच छोड़े जाने के बाद पाकिस्तान ने जब 5 विकेट पर 171 रन बनाए तो लगा यह मैच बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है, लेकिन अभिषेक शर्मा ने 39 गेंद में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 और शुभमन गिल ने 28 गेंद में आठ चौकों से 47 रन बनाकर भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी।

 

 

दोनों ने 59 गेंद में 105 रन की शतकीय साझेदारी निभाई। यह सुपर-4 में भारत की पहली और टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत है। शतकीय साझेदारी के बाद पाकिस्तान ने जल्द चार विकेट झटके तो लगा मैच रोमांचक होने जा रहा है, लेकिन तिलक वर्मा ने 19 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाए।

 

अभिषेक ने अबरार को बनाया निशाना : 172 रन का पीछा करते हुए अभिषेक से जिस शुरुआत की उम्मीद थी, उन्होंने दिलाई। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच की तरह इस बार भी अभिषेक ने शाहीन आफरीदी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। एक ओर अभिषेक का आक्रमण था तो दूसरी ओर शुभमन गिलका क्लास। गिल ने सैम अयूब की जमकर खबर ली। उन्होंने दूसरे और छठे ओवर में सैम के ओवर में दो-दो चौके लगाए। ये सबी क्रिकेटिंग स्ट्रोक थे। शाहीन के तीसरे ओवर में उनके दोचौके दर्शनीय रहे। दोनों बल्लेबाजों ने 28 गेंद में अर्धशतकीयसाझेदारी पूरी कर ली। अभिषेक ने अबरार अहमद को निशाना बनाया। पांचवें ओवर में उन्होंने इस गेंदबाज पर बड़ा छक्का लगाया और सातवें ओवर में दो छक्के जड़े। भारत ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए थे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments