पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का कण कण समर्पित रहा राष्ट्र के लिए (गणेश केसरवानी)
=================== भाजपाइयों ने समर्पण दिवस के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मनाई पुण्यतिथि
==================
11 फरवरी 2021 प्रयागराज, भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपाइयों के द्वारा महानगर के समस्त बूथो पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की बालसन चौराहे पर स्थित प्रतिमा स्थल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन एवं जीवन का कण कण और हर एक क्षण राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री श्री नरेंद्र सिंह गौड ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देश और दुनिया को एक विराट एकात्मक मानव का दर्शन दिया और मानव को मानव से परिचय कराया साथ ही उन्होंने संपूर्ण भारतीय समाज को अंत्योदय का सिद्धांत दिया जिससे कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का संपूर्ण विकास हो।

इस अवसर पर आज भाजपा महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सचित्र पर पुष्प अर्पित कर समर्पण दिवस मनाया गया
कार्यक्रम का संचालन भोला तिवारी एवं समापन अनिल भट्ट भट्ट ने किया
समर्पण दिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दीपक पटेल अवधेश चंद्र गुप्ता रणजीत सिंह शशि वार्ष्णेय राजेंद्र मिश्रा गिरि बाबा कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी रमेश पासी राजू पाठक राजन शुक्ला विवेक अग्रवाल किशोरी लाल जायसवाल अजय सिंह विजय श्रीवास्तव मनोज मिश्रा दिनेश विश्वकर्मा दिलीप केसरवानी भरत निषाद कौशिकी सिंह लोकेश गुप्ता अर्चना शुक्ला माया द्विवेदी अंजलि गोस्वामी रेखा यादव सीमा जायसवाल वंदना दुबे नीरज दीक्षित शंभूनाथ सिंह रजनीकांत विवेक गौड़ अमित गुप्ता अजय अग्रहरि परमानंद वर्मा किशन चंद्र जायसवाल नीरज केसरवानी आलोक वैश्य प्यारे लाल जायसवाल दीपक शर्मा केशव शर्मा शिव मोहन गुप्ता मधुसूदन निषाद अभिषेक ठाकुर गौरी शंकर वर्मा मनीष केसरवानी अभिषेक सोनकर आयुष अग्रहरि मुकेश लारा संस्कार सिन्हा आदि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तागण अपने बूथो पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबर नीतेश सोनी
