भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के साथ एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी बसवार गांव के ग्रामीणों से मिले
निषाद समुदाय के समस्याओं का निवारण करने का दिया गया आश्वासन
10 फरवरी 2021 प्रयागराज,
कुछ दिन पूर्व बसवार गांव के निषाद समाज के लोगों पर पुलिस कर्मियों के द्वारा उत्पीड़नात्मक करवाई की गई थी उसी मामले को लेकर के भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में प्रयागराज जिले के एसएससी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी गांव के एक-एक व्यक्तियों से मिलकर उनके दर्द को जाना एवं उक्त मामले को संज्ञान में लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और उनकी समस्याओं को सरकार तक जाकर जल्द से जल्द निवारण करने का भी आश्वासन दिया

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थिति निषाद समाज के लोगों एवं ग्रामीणों से कहा की आप लोगों की जो समस्याएं हैं उन सभी समस्याओं को स्थाई हल निकालने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपके साथ है और कहा कि जो भी आपके साथ दुखद पूर्ण घटना घटी हुई है उक्त मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य जी ने इस पर जांच बैठा दिया है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी एवं जो भी आपका नुकसान हुआ है उस की भरपाई भी की जाएगी और जो लोग घायल हुए हैं उनके इलाज के लिए इस गांव में चिकित्सा शिविर के माध्यम से उनका इलाज किया जाएगा आप लोगों की जो मुख्य समस्या है रोजगार की उसका भी स्थाई हल जल्द से जल्द निकालकर समस्या का समाधान किया जाएगा

बैठक का संचालन पार्षद ऋषि निषाद ने किया
इस अवसर पर पार्षद ऋषि निषाद नीरज निषाद गया निषाद पूर्व पार्षद राकेश निषाद राजेश केसरवानी अमित गुप्ता सचिन मिश्रा अभिषेक सोनकर उमेश केसरवानी रोहित मालवीय सहित स्थानीय निषाद समाज के लोग एकत्रित रहे
खबर नीतेश सोनी
