अक्रा। पीएम नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अफ्रीकी देश घाना की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लिए मानवता सबसे पहले है। कहा-भारतीय लोकतंत्र पर मोदी ने कहा-यह सिर्फ व्यवस्था नहीं यह मूलभूत मूल्यों का हिस्सा है।
पीएम ने सर्वे भवंतु सुखिनः श्लोक का उच्चारण करते हुए इसका अर्थ भी समझाया। पीएम ने कहा, हमारी सोच है कि सभी सुखी रहें, सभी बीमारी से मुक्त रहें, किसी को कोई कष्ट न हो। यह दर्शन दुनिया के प्रति भारत के दृष्टिकोण का प्रतीक है। कोविड महामारी के दौरान हमने इसी से प्रेरित होकर काम किया। हमने घाना में अपने मित्रों सहित 150 से अधिक देशों के साथ टीके और दवाएं साझा कीं।
