तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 5/53 के बाद शानदार फार्म में चल रहे मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल नाबाद 101 के शतक की मदद से भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर विजय आगाज किया भारतीय टीम ने शमी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश को 49.4 ओवर में 228 रन पर समेट दिया तोहिद हृदय 100 और ज़ाकिर अली 68 ने छठे विकेट के लिए 154 रन की शानदार साझेदारी कर बांग्लादेश को ऐसे समय में वापसी कराई जब टीम 35 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी जवाब में भारत ने 46.3 ओवर में चार विकेट 231 रन बनाकर मैच जीत लिया भारत की अब अगली भिड़ंत रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ होगी रोहित ने छोड़ा कैच अक्षर हैट्रिक से चूके बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी शमी ने वनडे में छठी बार पांच विकेट लाए हर्षित राणा को तीन विकेट मिले जाकेर का जब खाता भी नहीं खुला था तब रोहित ने उनका कैच छोड़ दिया जिससे स्पिनर अक्षर हैट्रिक पूरी नहीं कर पाए अक्षर ने इससे पहले की लगातार गेंदो पर रहीम और तंजीद हसन को आउट किया था हृदय को भी भाग्य का साथ मिला और कुलदीप की गेंद पर हार्दिक उसका कैच लपकने से चूक गए हृदय को दूसरा जीवनदान तब मिला जब केएल राहुल ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया।
