इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने माना कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसके जितने ठिकानों को ध्वस्त करने का दावा किया था, उससे कहीं अधिक गहरे घाव दिए हैं। पाकिस्तान ने डोजियर जारी कर स्वीकार किया है कि भारत के सैन्य बलों की ओर से बताए गए ठिकानों से कम से कम सात अधिक ठिकानों को ध्वस्त किया गया। इनमें पेशावर और अटोक जैसे कुछ ठिकाने तो नियंत्रण रेखा से 1,000 से 700 किलोमीटर तक दूर हैं। इस डोजियर से स्पष्ट है कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के सामने युद्धविराम की गुहार क्यों लगाई?
पाकिस्तान के आंतरिक सैन्य मूल्यांकन के लिए ऑपरेशन बुनयान उन मरसूस नाम से तैयार डोजियर में यह खुलासा हुआ है। डोजियर में शामिल नक्शे में दिखाया गया है कि भारतीय फौज की कार्रवाई में पेशावर, झांग, सिंध के हैदराबाद, पंजाब के गुजरात, भवाल नगर, अटोक और छोर को भी ध्वस्त किया गया। भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई इस कार्रवाई में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत ने नौ आतंकी, 11 सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की जानकारी दी थी। नए खुलासे के बाद साफ हुआ कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 27 ठिकाने तबाह हुए थे। एजेंसी माना जा रहा है कि भारत की ओर से और अंदर घुस कर हमले की बात सार्वजनिक करने के पीछे पाकिस्तान की मंशा खुद को वैश्विक समुदाय के सामने पीड़ित दिखाने की हो सकती है। डोजियर में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि जिन अन्य आठ ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है कि क्या वे नागरिक इलाके हैं या सैन्य ठिकाने।
