Homeप्रयागराजहाई कोर्ट में 7 वकील बने अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ,अमित सक्सेना...

हाई कोर्ट में 7 वकील बने अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ,अमित सक्सेना समेत 

प्रयागराज । प्रदेश सरकार ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी मुकदमों की पैरवी के लिए 12 नए अपर महाधिवक्ताओं की नियुक्ति की। इसमें इलाहाबाद के लिए सात व लखनऊ खंडपीठ के लिए पांच अधिवक्ताओं के नामों पर मुहर लगाई गई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में नियुक्त पांच में दो वरिष्ठ अनूप त्रिवेदी व अमित सक्सेना का नाम भी शामिल है। इनके अलावा दुर्ग विजय सिंह, महेंद्र नारायण सिंह, राहुल अग्रवाल, संजीव सिंह और कार्तिकेय सरन अपर महाधिवक्ता बनाए गए हैं। वहीं, लखनऊ खंडपीठ के लिए अनुज कुदेसिया, सुदीप कुमार, प्रीतीश कुमार, ज्योत्सना पाल और सूर्य मणि सिंह रैकवार को अपर महाधिवक्ता बनाया गया है।

नवनियुक्त महाधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह ने 1988 में बतौर अधिवक्ता पंजीकृत हुए। वहीं,न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल के सानिध्यं में 2004 में वकालत में आए संजीव सिंह शिक्षा, सेवा व सोसाइटी मामलों के जानकार हैं। अपर महाधिवक्ता बने कार्तिकेय सरन 2009 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए थे। ये सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनीत सरन के पुत्र हैं। जबकि, राहुल अग्रवाल 2004 में वकालत पेशे में आए। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आरके अग्रवाल के पुत्र हैं। इन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता शशि नंदन के सानिध्य में ही वकालत की शुरुआत की थी।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments