राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी ‘दृष्टिकोण’ का भव्य उद्घाटन
प्रयागराज। खानम आर्ट गैलरी में ‘दृष्टिकोण’ राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि पद्मश्री पूर्व प्रो. श्याम बिहारी अग्रवाल एवं अध्यक्षता कर रहे प्रो. संतोष भदौरिया (इविवि) ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रो. श्याम बिहारी अग्रवाल को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान दिए जाने पर गैलरी की तरफ से ‘कला श्रेष्ठ’ सम्मान देकर सम्मानित किया।

अध्यक्षता कर रहे प्रो. संतोष भदौरिया ने कहा कला न सिर्फ लोगों को जोड़ने का काम करती है। बल्कि इंसान भी बनाती है। पद्मश्री प्रो. श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कला विहीन मनुष्य पशु समान है।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ एसोसिएट. प्रो. सिद्दीका जाबिर, कलाकार रवींद्र कुशवाहा सदस्य राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उ. प्र., एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद रहे ।सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान बुके प्रशस्ति पत्र एवं बैच लगाकर किया गया। प्रदर्शनी के आमंत्रित कलाकारों में प्रो. सचिन सैनी, कासिम फारुकी, राजेंद्र भारती, शारदा सिंह, डॉ. कावेरी विज, राम रघुबीर मिश्रा के अलावा तीस कलाकारों में सफूरा रेशाद, निदा अंसारी, जकरिया नसीम, सबा नसीम, तूंबा फातिमा, अनिरुद्ध शर्मा आदि ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में असरार गांधी, पूर्व प्रधानाचार्य अहमद हसनैन वरिष्ठ कलाकार एवं प्रधानाचार्य नागेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।यह प्रदर्शनी 24 फरवरी तक चलेगी।
