Homeप्रयागराजमहाकुंभ में स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओ से भरी बस रविवार...

महाकुंभ में स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओ से भरी बस रविवार देर रात खड़े ट्रेलर से टकरा गई

महाकुंभ में स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओ से भरी बस रविवार देर रात खड़े ट्रेलर से टकरा गई हादसे में दो की मौत हो गई जबकि 18 श्रद्धालु गंभीर रूप में जख्मी हो गए घटना उतरांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे गोहरपुर के पास की है बताया जा रहा है कि चालक के झपकी आने से बस अनियंत्रित हुई उतरांव पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है बिहार के रोहतास ‌ जिले के थाना नौहटा गांव के दारानगर से श्रद्धालुओं की बस 15 फरवरी की रात रिबन 10 बजे प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान के लिए निकली थी इसमें कुल 35 श्रद्धालु सवार थे रविवार रात लगभग 12 बजे बस जैसे ही उतरांव थाना क्षेत्र के गोहरपुर नेशनल हाईवे के पास पहुंची तो बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी बस में बैठे दो श्रद्धालु बैजनाथ पासवान 45 पुत्र कमल‌ नाथ पासवान व राम स्वरूप चौधरी 75 पुत्र जागेशवर की मौके पर ही मौत हो गई वही इस दौरान अन्य 18 श्रद्धालु घायल हो गए सभी के हाथ पैर व‌ सिर में गंभीर चोटे आई ‌है घटना के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। वहीं घटना के बाद बस चालक मौके ‌से फरार हो गया

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments