प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बीएम महिला शिक्षक संघ की ओर से कर्नलगंज स्थित राम वाटिका में होली मिलन और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि आधी आबादी को एकजुटता का परिचय देते हुए अपना परचम लहराना चाहिए। हर क्षेत्र में आगे बढ़ करके कार्य करना होगा। संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा कि शिक्षा विभाग में महिला शिक्षिकाओं की अधिकतम संख्या है। अपनी समस्याओं को बेझिझक ऊपर तक रखने के लिए महिला शिक्षक संघ की आवश्यकता है। स्वागत जिला अध्यक्ष अनुरागिनी सिंह ने किया। संचालन संध्या और बरखा ने किया। इस मौके पर लेखाधिकारी नीतू सिंह यादव, ममता तिवारी, महिला खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह, नीलम आदि मौजूद रहीं।
