Homeप्रयागराजकूड़े के ढेर के बीच सब्जियां बेचने पर मजबूर हैं व्यापारी,,मुंडेरा सब्जी...

कूड़े के ढेर के बीच सब्जियां बेचने पर मजबूर हैं व्यापारी,,मुंडेरा सब्जी मंडी का हाल हुआ बेहाल

प्रयागराज। मुंडेर सब्जी मंडी में कूड़े के ढेर के बीच व्यापारी सब्जियां बेचने को मजबूर हैं। वजह, यहां रोज सफाई नहीं की जाती। इसके अलावा नालियां टूटी हैं इस कारण यहां हमेशा जलजमाव रहता है।

 

गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से लोग ‘परेशान हैं। शिकायत के बाद भी नगर निगम यहां पर नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं कर रहा है। जबकि, यहां पर हजारों लोगों की रोज आवाजाही होती है।

 

अमरूद चट्ठे के पीछे, अजय सेठ की दुकान के पास, हनुमान मंदिर के पास, फल मंडी में बड़ी गोदाम के पास, सुपर मार्केट के पीछे स्थित कालोनी सहित कई जगहों पर गंदगी का अंबार लगा है। इस कारण दूर दराज अपने उत्पाद बेचने के लिए आने वाले किसानों को बैठने की

 

जगह नहीं मिल पाती। इस वजह से वह गंदगी के बीच फल, सब्जियां बेचने को मजबूर हैं।

 

केला व्यापारी जियालाल ने बताया कि नालियां टूटने की वजह से यहां हमेशा जलजमाव रहता है। वहीं, दुकानदार अनिल अनिल कुमार का कहना है कि सफाईकर्मी हर दूसरे दिन आता है लेकिन वह केवल कुछ जगहों पर ही झाडू लगाता है। कूड़ा हटाने की बात करने पर वह कहता है कि यह मेरा काम नहीं है।

 

तरबूज व्यापारी अड्या ने बताया कि कोई सुनने वाला नहीं है। कूड़े के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध से बीमार होने का डर सताता रहता है। वहीं, पर मौजूद भाकियू अराजनैतिक संगठन के नेता सुभाष कुमार उर्फ दादा का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम से नियमित सफाई कराने की मांग की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments