महिला दिवस पर खानम आर्ट गैलरी में नारी शक्तियों का हुआ सम्मान

नीतेश सोनी प्रयागराज
प्रयागराज की प्रतिष्ठित खानम आर्ट गैलरी जो कि हमेशा से अपने द्वारा किए गए कार्यों के लिए चर्चा का विषय बनी रहती है वही इस बार महिला दिवस के अवसर पर प्रयागराज करेली स्थित खानम आर्ट गैलरी में सशक्त नारियों को सम्मानित किया गया महिला दिवस के अवसर पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों पर नारी शक्ति का लोहा मनवाने वाली महिलाओं के लिए क्रिएटिव वूमेंस अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हर तबके में काम कर रही वह महिलाएं जो समाज में एक अपना अलग स्थान बना चुकी हैं व जिनको देखकर अन्य नारियों को प्रेरणा मिलती है ऐसी नारी शक्तियों का सम्मान प्रयागराज की खानम आर्ट गैलरी में महिला दिवस के अवसर पर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उन कलाकारों को पुरस्कृत कर किया गया जिनके द्वारा कलर आफ लाइफ एग्जीबिशन प्रातियोगिता में भाग लिया गया था जिसके पश्चात महिला दिवस के खास कार्यक्रम में पहुंची महिला सक्तियो को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्यामा ग्रुप इंडस्ट्रीज की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती यमुनोत्री गुप्ता व गेस्ट ऑफ ऑनर वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट श्रीमती सुभाष राठी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन श्रीमती खैरुन निशा साबरी ने किया।

सम्मान पाने वालों में श्रीमती असरा नवाज डॉक्टर कावेरी विज डॉक्टर छाया कुमारी डॉक्टर नाजमी रहमान श्रीमती समीक्षा डायरेक्टर ऑफ फ्रीडम मीडिया न्यूज़ ताजवर सुलताना डॉ रेखा रानी शर्मा डॉ सरोज धींगरा निशात पैकर पद्मिनी मेहता सीएस सम्बुल मसूद डॉक्टर संजीदा खानम व उरूस फातिमा को सम्मानित किया गया खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खानम जो कि खुद में एक अलग शख्सियत हैं और अपने किए गए कार्यों से देश ही नहीं विदेशों में भी उन्होंने प्रयागराज संगम नगरी का परचम फहराया है और उनकी कला की चर्चा भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में की जाती है ऐसी विभूति व महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण स्वयं डॉक्टर जाहिदा खानम है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान का आयोजन खासकर महिलाओं के अंदर छुपी उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए किया जाता है ताकि जिन महिलाओं को अब तक किसी तरह का मंच या प्लेटफार्म नहीं मिल सका है वह भी अपने अंदर के आत्मविश्वास को जगाएं और कला के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में अगर उनके अंदर कुछ अलग प्रतिभा है तो उसको लोगों के बीच में फैलाएं सम्मान करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रेरणा देना है। प्रदेश की कई नारी शक्तियां जिन्होंने अपना एक नया आयाम बनाया है और खुद का एक मुकाम हासिल किया है उनको सम्मानित किया गया खानम आर्ट गैलरी 2023 में इस सम्मान समारोह की गवाह बनी उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हमारी आर्ट गैलरी को इस सम्मान समारोह का गौरव हासिल हो रहा है और उन्होंने ज्यादा से ज्यादा नारियों को आमंत्रण दिया है ताकि अगर उनके द्वारा किसी भी महिला शक्ति को एक सम्मानित मंच मिलता है तो वह उनके लिए गौरव की बात होगी।

वही मुख्य अतिथि श्रीमती यमुनोत्री गुप्ता ने कहा कि खाना आर्ट गैलरी में आकर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई और उन्हें पहले तो यकीन ही नहीं हुआ कि प्रयागराज में भी इस तरह की कोई आर्ट गैलरी मौजूद है उन्होंने कहा कि जब मैं यहां पर आई तो मैं देख कर के हैरान थी कि वाकई कला को अगर देखना है तो खाना मार्च गैलरी में जरूर आए गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमती सुभाष राठी ने कहा कि खाना मार्ट गैलरी की डायरेक्टर जाहिदा खान की जितनी तारीफ की जाए वह कम है और वाकई में अगर नारी शक्ति का कोई जीता जागता उदाहरण है तो वह डॉक्टर जाहिदा खानम है।
