Homeप्रदेशमाघ मेला: पौष पूर्णिमा स्नान के बाद व्यवस्थाओं की समीक्षा, अग्नि सुरक्षा...

माघ मेला: पौष पूर्णिमा स्नान के बाद व्यवस्थाओं की समीक्षा, अग्नि सुरक्षा की विशेष व्यवस्था पर भी चर्चा। 

माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के पश्चात आज मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल द्वारा मेला क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई जिसमें प्रथम स्नान के दौरान आई कठिनाइयों एवं उनके निराकरण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक में मेला क्षेत्र में नल, विद्युत, शौचालय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में जहाँ-जहाँ सुधार की आवश्यकता है उन्हें अतिशीघ्र कराने के निर्देश देते हुए मंडलायुक्त ने पूरे मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने, सभी शौचालयों को नियमित रूप से साफ रखने तथा ओडर मैनेजमेंट एवं सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में मेला क्षेत्र में जलनिगम द्वारा की गई अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। जलनिगम के मुख्य अभियंता ने अवगत कराया कि मेला क्षेत्र में 23 स्थानों पर अतिरिक्त फायर हाइड्रेंट को ट्यूबवेल से जोड़कर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में फायर टेंडर वाहनों को मात्र 12 मिनट में ही भरा जा सकेगा। इससे किसी भी आगजनी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

 

मण्डलायुक्त ने मेला क्षेत्र में अवैध रूप से टेंट लगाकर रह रहे व्यक्तियों को तत्काल हटाने तथा सड़कों पर अवैध तरीके से लगाई जा रही दुकानों को हटाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक के उपरांत उन्होंने संगम नोज एवं मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण भी किया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments