5 नवंबर 2020 प्रयागराज ,श्री तीर्थराज प्रयाग ब्राह्मण महासभा प्रयागराज यह बात भाजपा भारद्वाज मंडल के द्वारा माघ मेले की शीघ्र तैयारी कराने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी को ज्ञापन सौंपते हुए महासभा के पदाधिकारी श्री राजेश पाठक जी ने विभिन्न विषयों पर अवगत कराते हुए कहा कि कोविड-19 की महामारी को देखते हुए माघ मेले की तैयारी शीघ्र से शीघ्र प्रशासन के द्वारा किया जाए क्योंकि शासन के द्वारा आए हुए आदेश के अनुरूप जिला प्रशासन की ओर से कोई शीघ्रता नहीं दिखाई दी जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि माघ मेला का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अनोखा संगम है जिसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी को देखते हुए माघ मेला कराने के लिए उत्साहित है और इस ओर आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं और आगे कहा कि निश्चित रूप से आपकी मांग उचित है जिसे माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी शीघ्र से शीघ्र कराने की कृपा करें।
इस अवसर पर राजेश पाठक, सुभाष वैश्य, राजेश केसरवानी, अमन कुमार ,भरत निषाद, राघवेंद्र सिंह , विवेक अग्रवाल, अमर सिंह, शिव मोहन गुप्ता, देवेंद्र सिंह, मनीष केसरवानी, श्याम प्रकाश पांडे ,मुकेश लारा, बृजेश श्रीवास्तव, आलोक वैश्य, रितेश केसरवानी ,अजय अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
नीतेश सोनी


