चायल। प्राथमिक विद्यालय कठरा में वाटर हार्वेस्टिंग के लिए की जा रही खोदाई के दौरान प्राचीन सिक्के मिले हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं सका कि सिक्के किस काल के हैं। प्रशासन की ओर से पुरातत्व विभाग को जानकारी दी गई है
खोदाई का काम कई दिनों से चल रहा है। रोजगार सेवक संजीत कुमार व प्रधान मीना देवी के परिवार के लोग काम की निगरानी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अचानक गड्ढे की खोदाई के दौरान जमीन के नीचे मिट्टी के बर्तन में फावड़ा लगा तो पुराने सिक्के बाहर निकल आए। मजदूरों ने इसकी जानकारी रोजगार सेवक और अध्यापकों को दी। फिर जहां मिट्टी का बर्तन मिला उसके आसपास खोदाई कर सिक्कों को बाहर निकला गया। रोजगार सेवक संजीत कुमार के मुताबिक, 100 की संख्या में मिले सिक्कों का वजन करीब एक किलो के आसपास है। कई सिक्कों को लोगों ने अपने पास रख लिया। ज्यादातर सिक्के अभी मजदूरों के पास ही हैं।
