प्रयागराज.मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में संगम सभागार में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राउंडवाटर व सरफेस वाटर योजना में कार्यरत फर्मों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। एल०एण्ड०टी० प्रा० लि० को 42 योजनाएं जनवरी 2026 और 113 योजनाएं मार्च 2026 तक पूर्ण कराने का निर्देश मिला।
सरफेस योजना में कार्यरत फर्मों को डब्लूटीपी, इंटेक वेल और ओएचटी की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता को ट्रांसफार्मर लगाने की कार्य योजना 31 दिसम्बर 2025 तक प्रस्तुत करनी होगी। टी०पी०आई० को गुणवत्ता सुनिश्चित करने और रोड कटिंग की मरम्मत समय पर कराए जाने के निर्देश दिए गए। भूमि संबंधित प्रकरण 15 जनवरी तक निस्तारित किए जाएंगे। सभी अधिकारियों को ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।
